Rajiv Gandhi | राजीव गांधी | Amazing facts about Rajiv Gandhi

Rajiv Gandhi | राजीव गांधी

राजीव गांधी भारत के 7वें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने 40 की उम्र में सरकार का नेतृत्व किया।

Table of content:

1. क्या आप जानते है कि उनका नाम ‘राजीव’ ही क्यों रखा गया ?

2. राजीव गांधी की रुचियां क्या थी ?

3. उन्होंने राजनीति में कब प्रवेश किया ?

4. किस उम्र में सरकार का नेतृत्व किया ?

क्या आप जानते है कि उनका नाम ‘राजीव’ ही क्यों रखा गया ?

–राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ ।

-इनकी माता का नाम श्रीमती इंदिरा गांधी था।

-और पिता का नाम फिरोज गांधी था।

-राजीव गांधी का पूरा नाम "राजीव रत्न गांधी था"

-ऐसा कहा जाता है कि इनका नाम राजीव इसलिए रखा गया क्योंकि जवाहर लाल नेहरू की पत्नी का नाम कमला था और राजीव का मतलब भी कमल होता है।

-कमला जी की याद को ताजा बनाए रखने के लिए नेहरू जी ने इनका नाम राजीव रखा था।

राजीव गांधी का बचपन कहां बीता ?

-राजीव गांधी ने अपना बचपन तीन मूर्ति हाउस में अपने दादा के साथ बिताया जहां इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री की परिचारिका के रूप में कार्य किया था।

-राजीव गांधी कुछ समय के लिए Welham Boys school, Dehradun गए । लेकिन जल्द ही उन्हे हिमालय की तलहटी में स्तिथ आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया था।

-बाद में संजय गांधी को भी दून स्कूल भेजा गया।

-स्कूल से निकलने के बाद राजीव गांधी Trinity College Cambridge गए। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें वहा से शिफ्ट करके Imperial College, London भेज दिया गया।

-उन्होंने वहां से mechanical engineering की पढ़ाई की, लेकिन किसी कारण वश वो उसको पूरा नहीं कर पाए थे।

-उसके बाद सन् 1966 में राजीव गांधी वापस भारत आए।

-उस समय तक उनकी माता इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बन चुकी थी।

राजीव गांधी की रुचियां क्या थी ?

-राजीव गांधी को संगीत में काफी रुचि थी, उन्हे पश्चिमी एवम् हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत बेहद पसंद था।

-उन्हे फोटोग्राफी एवम् रेडियो सुनने का भी शौक था।

-इन सबके साथ पायलट बनना उनका सबसे बड़ा जुनून था।

-इसलिए उन्होंने दिल्ली जाकर फ्लाइंग क्लब से पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ली थी।

-1970 में इंडियन एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम भी करने लगे थे।

-इससे पता चलता है कि उन्हें राजनीति में दिलचस्पी बिलकुल नहीं थी। इस वक्त तक उनके छोटे भाई संजय गांधी राजनीति में उतर चुके थे।

परिवार और वैवाहिक जीवन

-Edvige Antonio Albina Maino से लंदन में हुई थी मुलाकात ।

-1968 में Edvige Antonio Albina Maino से दिल्ली में राजीव गांधी ने शादी कर ली थी। फिर ये नाम बदलकर सोनिया गांधी रखा गया। 

-उनके दो बच्चे हुए: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जोकि New Delhi में श्रीमती इंदिरा गांधी के निवास में रहे।

उन्होंने राजनीति में कब प्रवेश किया ? राजीव गांधी को राजनीति में क्यों आना पड़ा ?


जैसा कि हम सब जानते है कि राजीव गांधी को राजनीति में कोई रुचि नहीं थी। लेकिन जब छोटे भाई को मृत्यु 23 जून, 1980 को एक विमान दुर्घटना में हुई तब उन्हे अपने मां के दबाव के कारण राजनीति में आना पड़ा।


1981 में राजीव गांधी को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

किस उम्र में सरकार का नेतृत्व किया ? राजीव गांधी प्रधानमंत्री कैसे बने ?

-इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अपने ही एक सिक्ख बॉडीगार्ड ने मार दिया था।

-फिर 1984 में कांग्रेस के राजीव गांधी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ा और कांग्रेस को 500 में से 401 सीटे मिली जोकि इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी गई। उस समय उनकी आयु केवल 40 वर्ष थी।

-इस प्रकार राजीव गांधी भारत के 7वें सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।


Read more articles related to your search query: 

🔴Click here 


Post a Comment

0 Comments