अग्निपथ योजना 2022

 

Agneepath Scheme 2022 Indian Army recruitment scheme


अग्निपथ योजना 2022 (Agneepath Recruitment Scheme 2022/भारतीय सेना भर्ती 2022):

आजकल अग्निपथ सेना भर्ती योजना बहुत चर्चा पर है, जगह-जगह पर इसका विरोध भी हो रहा है। आइए जानते है कि क्या है ये अग्निपथ सेना भर्ती योजना और क्यों हो रहा है इसका विरोध:

अग्निपथ सेना भर्ती योजना 2022 (Agneepath Recruitment Scheme 2022 Indian Army) में एक नई योजना लाई गई जिसके अंतर्गत सेना में होने वाली भर्ती में बदलाव किए गए।

पिछले दो वर्षो में कोरोना के चलते भारतीय सेना भर्ती नहीं हो पाई है हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट उत्तीर्ण किया है परंतु उनकी भी रिटेन परीक्षा नहीं हुई है।

ऐसे में सरकार ने एक नया फैसला लिया कि अब सेना में भर्ती साल में  दो बार करवाई जाएगी। जिसे नाम दिया गया अग्निपथ योजना। इस योजना के अंतर्गत हर साल सेना में लगभग 50000 जवान शामिल होंगे। जिससे देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या भी कम होगी।

Agneepath Scheme 2022 की मुख्य विशेषताएं:

1. सेना में भर्ती होने वाले 17½ से 21 वर्ष के युवा केवल 4 वर्ष के लिए सेना में शामिल होंगे।

2. इन 4 वर्षो में 6 माह की ट्रेनिंग और 3½ वर्षो की सेवा शामिल होगी।

3. 4 वर्ष बाद जवानों को रिटायर कर दिया जायेगा। लेकिन सेना में शामिल सभी जवानों को रिटायर नहीं किया जाएगा। 25% जवानों को फिर भी सेवा करने का मौका दिया जायेगा।

4. सेना में शामिल होने वाले सभी जवानों को अग्निवीर (Agneeveer) का नाम दिया जाएगा। 

5. हर साल सेना के तीनों विंगो में लगभग 50,000 अग्निवीरो को शामिल किया जाएगा।

आइए अब जानते है कि इन अग्निवीरो को कितना मिलेगा वेतन:

सरकार का कहना है कि उन्होंने अग्निवीरो के लिए शानदार सैलरी पैकेज ऑफर किया है इस पैकेज के अंतर्गत:

1. पहले वर्ष अग्नीवीरो को लगभग ₹30,000/माह का वेतन मिलेगा जिसमें से ₹21,000 नकद दिए जाएंगे और ₹9,000/माह रिटायरमेंट पैकेज में शामिल होगा।

2. दूसरे वर्ष अग्नीवीरों अग्नीवीरो को लगभग ₹33,000/माह का वेतन मिलेगा जिसमें से ₹23,100 नकद दिए जाएंगे और ₹9,900/माह रिटायरमेंट पैकेज में शामिल होगा।

3. तीसरे वर्ष अग्नीवीरो को लगभग ₹36,500/माह का वेतन मिलेगा जिसमें से ₹25,550 नकद दिए जाएंगे और ₹10,950/माह रिटायरमेंट पैकेज में शामिल होगा।

4. चौथे और अंतिम वर्ष अग्नीवीरो को लगभग ₹40,000/माह का वेतन मिलेगा जिसमें से ₹28,000 नकद दिए जाएंगे और ₹12,000/माह रिटायरमेंट पैकेज में शामिल होंगे।

5. रिटायरमेंट पैकेज के तौर पर सरकार अग्नीवीरों को ₹11.71 लाख का पैकेज देगी जिसे सेवानिधि के नाम से जाना जाएगा।

Q. आइए अब जानते है की इतनी सुविधाएं होने के बाद भी अग्निपथ योजना का विरोध क्यों हो रहा है ?

सरकार ने भले ही अपनी तरफ से युवाओं को अनेक सारी सुविधाएं दे दी हो परंतु ये योजना कही न कही युवाओं को पसंद नजर नहीं आती क्योंकि भारत के लगभग हर क्षेत्र में इसका विरोध हो रहा है। 

• युवाओं का मानना है की 4 साल बाद सेवानिवृत होने के बाद उनके लिए नई job ढूंढ पाना संभव नहीं होगा। 4 साल पश्चात् क्या करेंगे सेवानिवृत जवान ?

Post a Comment

0 Comments